फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Before his death, Saurabh had expressed apprehension that he might be murdered.

Meerut News: कचहरी समाचार<bha>--</bha>-मरने से पहले सौरभ ने जताई थी अपनी हत्या की आशंका

Thu, 27 Aug 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Before his death, Saurabh had expressed apprehension that he might be murdered.
नीला ड्रम वाला हत्याकांड: मरने से पहले सौरभ ने जताई थी अपनी हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड के मुकदमे की बहस में जिला जज को बताया गया कि मरने वाले सौरभ ने अपनी मां को बताया था कि मेरी हत्या हो सकती है। जिस दिन अपनी मां को बताया था। उसी रात में सौरभ की हत्या कर दी गई थी।
जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में नीले ड्रम हत्याकांड प्रकरण मामले में दिन प्रतिदिन सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को अभियोजन विजय बहादुर ने न्यायालय को बताया कि 3 मार्च 2025 की शाम को जब मृतक सौरभ अपनी मां के यहां पर खाना लेने गया था तो उसने अपनी मां और बहन से अपनी हत्या होने की आशंका जताई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी मुस्कान उसकी हत्या करवा सकती है। जब वह खाना लेकर घर पहुंचा तो उसी रात में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या कर शरीर के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट में जमा दिए थे।
विज्ञापन

विजय बहादुर ने बताया कि हत्या करने के बाद 13 दिन मुस्कान और साहिल घूमने के लिए शिमला, कसोल चले गए थे। यह दोनों कसोल में पूर्णिमा गेस्ट हाउस में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूहस्पतिवार को चार गवाह के बयानों को भी न्यायालय के सामने विजय बहादुर ने रखा। जिसमें उन्होंने टेलीकॉम डिपार्टमेंट के दो गवाहों को भी पेश किया। जिसमें स्पष्ट किया गया कि हत्या वाले दिन रात के 11:57बजे से मृतक सौरभ का मोबाइल बंद हो गया था और साहिल का भी मोबाइल बंद था। हत्या के बाद से साहिल और मुस्कान दोनों साथ-साथ रहे। यह भी टेलीफोन की डिटेल के संबंध में न्यायालय को बताया गया।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed