{"_id":"67842985b33fb446b10b11d7","slug":"before-committing-suicide-the-student-searched-on-his-mobile-what-happens-after-death-meerut-news-c-14-1-gnd1003-756923-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खुदकुशी से पहले छात्र ने मोबाइल में सर्च किया... मौत के बाद क्या होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खुदकुशी से पहले छात्र ने मोबाइल में सर्च किया... मौत के बाद क्या होता है
विज्ञापन
नौवीं कक्षा के छात्र के गोली मारकर जान देने का मामला
गूगल-यूट्यूब पर गरुण पुरा के संबंध में भी जुटाई जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की एपेक्स काॅलोनी मेें नौवीं कक्षा के छात्र ने खुदकुशी करने से मोबाइल पर सर्च किया था कि मौत के बाद क्या होता है। छात्र के मोबाइल की जांच में पता चला है कि उसने गूगल यूट्यूब से गरुड़ पुराण भी सर्च किया था। छात्र के कमरे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है लेकिन पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र के पास तमंचा कहां से आया।
परिजनों के मुताबिक छह माह पहले तक छात्र अपने मामा के यहां जनपद बुलंदशहर में रहता था। दादी की मौत के बाद से वह अपनी मां और भाई के पास आकर रहने लगा था। वह गढ़ रोड पर काली नदी के समीप स्कूल में पढ़ता था। बड़ा भाई इंटर की पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस के अनुसार छात्र ने कुछ समय से गलत संगत में बैठना शुरू कर दिया था। जिस पर मां और भाई ने उसके साथ सख्ती दिखाते हुए डांट दिया था।
बुलेट बेचने से भी गुस्से में था
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने छात्र को गलत संगत में बैठने पर डांटने के साथ ही उसकी बुलेट बाइक भी बेच दी थी। यह बाइक छात्र को काफी प्रिय थी। बाइक बेचने से भी वह गुस्से में था।
विज्ञापन
एक साल में पति, फिर सास और अब बेटे की मौत
एक वर्ष में परिवार में तीन मौत होने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। एक वर्ष पूर्व नर्स के पति की मौत हो गई थी। इसके छह माह बाद सास का भी निधन हो गया था। अब छोटे बेटे ने खुदकुशी कर ली। उसकी मौत के बाद नर्स और उनके बड़े बेटे का रोते हुए बुरा हाल हो गया। छात्र की मौत की जानकारी जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंची तो वहां से भी परिजन मेरठ आ गए। पोस्टमार्टम हाऊस पर मां और भाई रोते हुए पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें समझा-बुझाकर बुलंदशहर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रात में पैतृक गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।
-- -