फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Before arrival baraat bride fled from parlor with her cousin in meerut

ये कैसी मोहब्बत: बरात आने से पहले दुल्हन पार्लर से मौसेरे भाई संग फरार, फोन कर दूल्हे को बरात लाने से रोका

Tue, 15 Apr 2025 11:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला (मेरठ) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 11:07 PM IST
सार

जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन का रिश्ते के मौसेरे भाई भी लापता है। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Before arrival baraat bride fled from parlor with her cousin in meerut
ब्यूटी पार्लर से मौसेरे भाई संग भागी दुल्हन - फोटो : freepik

विस्तार

मेरठ स्थित दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से पूर्व दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई। पडताल करने पर पता चला कि वह रिश्ते के मौसेरे भाई के साथ चली गई है। परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों को कॉल कर बरात लाने से रोक दिया। शादी की तैयारियां दुल्हन के लापता होने के कारण धरी रह गईं। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दुल्हन और युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

सभी को था बरात का इंतजार
दौराला के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। सगाई आदि की रस्में हो चुकी थीं। सोमवार देर रात युवती की बरात आनी थी। सुबह से ही परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। मंडप सज चुका था। मंडप से लेकर गांव के बाहर तक सजावट की गई थी। दुल्हन पक्ष के सभी रिश्तेदार आ चुके थे और खाना भी तैयार हो चुका था। सभी बरात आने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम को बरात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी। बरात दुल्हन के घर आने के लिए तैयार हो चुकी थी। तभी दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई।ो

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन का रिश्ते के मौसेरे भाई भी लापता है। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। वे दुल्हन और युवक की तलाश में जुट गए लेकिन उनका अता-पता नहीं चला। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। लड़की पक्ष के लोगों ने सजावट उतरवा दी। कैटर्स आदि को भी वापस भेज दिया गया। इस संबंध में सीओ दौराला चंद्र प्रकाश का कहना है कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed