{"_id":"67ba01efe27905aab7048d2f","slug":"bees-attack-100-including-home-guard-stung-meerut-news-c-72-1-mrt1062-129250-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि में दूसरे दिन भी मधुमक्खियाें का हमला, होमगार्ड समेत 100 को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि में दूसरे दिन भी मधुमक्खियाें का हमला, होमगार्ड समेत 100 को काटा
विज्ञापन
मधुमक्खियां के डर से विश्वविद्यालय में मची भगडढ़
- वन विभाग की टीम ने की पड़ताल, तोड़े जाएंगे मधुमक्खियाें के छत्ते
- शुक्रवार को रिटायर्ड जेई की हो गई थी मधुमक्खी क हमले से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में दूसरे दिन भी मधुमक्खियाें का हमला जारी रहा। मधुमक्खियाें शनिवार को विवि के मुख्य द्वार पर तैनात होमगार्ड जितेंद्र कुमार को काट लिया। इसके अलावा विवि में अपने काम से आए 100 से अधिक लोगों को काट लिया। इस दौरान विवि में भगदड़ मच गई। छात्र नेता विनीत चपराना ने वन विभाग के अधिकारियों को कॉल कर मौके पर बुला लिया।
टीम ने पेट्रोल व अन्य पदार्थों सेे स्प्रे किया। नीम के पत्ते भी जलाए गए। हमले में घायल चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा ने क्लर्क दीपक कुमार को तलब किया और विवि में सभी छत्तों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि में घूमने के लिए पहुंचे हाइडिल के रिटायर्ड जेई धर्मवीर शर्मा की मधुमक्खियाें के हमले से मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को भी मधुमक्खियाें ने कहर बरपाया। सबसे पहले मुख्य गेट पर डयूटी कर रहे होमगार्ड जितेंद्र कुमार को काट लिया। इसका मेडिकल में उपचार कराया गया। 100 से अधिक लोगों पर मधुमक्खियाें ने हमला किया।
विज्ञापन
वन दारोगा संजय चौहान भी विवि में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि विवि में काफी संख्या में मधुमक्खियां मरी पड़ी हुई हैं। इन्हें झाड़ू से साफ किया गया। नीम के पत्ते जलाने पर मधुमक्खियां उड़ गईं। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पूरे विवि में स्प्रे किया। वहीं विवि प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विवि कैंपस में रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी खतरा
विवि कैंपस में रहने वाले प्रोफेसर, स्टाफ और छात्र-छात्राओं को भी खतरा बना हुआ है। छात्र नेता अंकित चौधरी ने कहा कि वह अपने हास्टल से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। विवि प्रशासन को वन विभाग की टीम के साथ मिलकर हल निकालना चाहिए। सभी की सुरक्षा करना विवि प्रशासन की जिम्मेदारी है।
बाईपास पर नौ साल पहले पलटा था मधुमक्खियाें से भरा ट्रक
कंकरखेड़ा के शोभापुर बाईपास पर नौ साल पहले मधुमक्खियाें से भरा ट्रक पलट गया था। सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक मधुमक्खियाें के झुंड ने बाईपास से जा रहे काफी संख्या में लोगों को काटा था। उस दौरान अफरातफरी मच गई थी।
छात्रा भी हुई घायल, पुलिस ने नहीं की मदद
मधुमक्खियाें के हमले से बीएएलएलबी की छात्रा योग्यता भी घायल हो गई। छात्रा मदद के लिए वहां खड़े पुलिसकर्मियों और होमगार्डों के पास दौड़ी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों और होमगार्डों ने योग्यता से कहा कि वह उनसे दूर रहे। कुछ स्टूडेंट वहां पहुंचे और कार में बैठाकर छात्रा को आनंद अस्पताल में ले गए। इसके अलावा कुछ अन्य छात्र भी हमले में घायल हुए। वह अस्पताल से उपचार कराकर घर लौट गए।