फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   B.Ed student accused of molestation, pressurizing her for marriage

बीएड की छात्रा से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने का आरोप

Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
B.Ed student accused of molestation, pressurizing her for marriage
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएड की छात्रा ने सोमवार को एक युवक पर शादी का दबाव बनाने और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। छात्रा ने बताया कि रविवार सुबह वह गांव में ही मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। छात्रा ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने बताया कि उसके गांव का एक आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। छह वर्ष पूर्व आरोपी ने उसके साथ सरेराह छेड़छाड़ की थी लेकिन आरोपी ने अपनी गलती मान ली थी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। आरोपी स्कूल से आते व जाते समय उस पर अश्लील कमेंट करता था। उसके डर से उसने नौकरी छोड़ दी थी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed