{"_id":"64a4855db2d0081ac80cbe14","slug":"bed-exams-now-from-july-17-meerut-news-c-14-1-roh1021-266415-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीएड की परीक्षाएं अब 17 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीएड की परीक्षाएं अब 17 जुलाई से
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) ने मंगलवार को फिर से स्पेशल बीएड (एमआर) और बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा-2023 का कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षाएं 17 जुलाई से नौ अगस्त तक चलेंगी। विवि प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा की वजह से विद्यार्थियों को होने वाली दिक्कत की आशंका के चलते तीन जुलाई से होने वाली परीक्षाएं स्थगित की गई थीं।
सीसीएसयू से संबद्ध 364 बीएड कॉलेजों से करीब 40 हजार विद्यार्थी बीएड और स्पेशल बीएड कर रहे हैं। इनका पाठ्यक्रम पूरा कराया जा चुका है। प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रैक्टिकल हो चुके हैं। दूरस्थ जिलों के विद्यार्थी अपने घर लौट चुके हैं, अब परीक्षा देने आएंगे। विवि प्रशासन ने 23 अप्रैल को पहली बार 25 मई से परीक्षा करना का कार्यक्रम घोषित किया था, जो स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 23 जून से शुरू होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया और फिर परीक्षा स्थगित कर दी।
उसके बाद तीन जुलाई से परीक्षाएं कराने का आदेश जारी किया गया। फिर एक जुलाई को अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गईं। इसका विद्यार्थियों ने विरोध किया। अब मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने फिर से परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा 17 जुलाई से एक अगस्त तक चलेंगी। स्पेशल बीएड (एमआर) की परीक्षा 17 जुलाई से नौ अगस्त तक कराई जाएंगी।