फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   B.Ed department's arbitrariness, blank envelopes in the name of mark sheets, allegations of illegal collection from students

Meerut News: बीएड विभाग की मनमानी, अंकतालिका के नाम पर खाली लिफाफा, छात्रों से अवैध वसूली का आरोप

Fri, 17 Apr 2026 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
B.Ed department's arbitrariness, blank envelopes in the name of mark sheets, allegations of illegal collection from students
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचते ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के गोपनीय विभाग में बीएड खिड़की पर मारामारी मच गई है। अंकतालिका (मार्कशीट) पाने के लिए छात्र महीनों से विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अव्यवस्था इस कदर है कि कई महीने पहले आवेदन करने वाले छात्रों को मार्कशीट के नाम पर खाली लिफाफे भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला गाजियाबाद निवासी छात्र कृष्ण कुमार का सामने आया है। कृष्ण कुमार ने आगामी टीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए 21 जनवरी को छात्र सहायता केंद्र से अंकतालिका के लिए आवेदन किया था। तीन महीने बीत जाने के बाद विश्वविद्यालय ने उनके पते पर डाक भेजी, लेकिन लिफाफा पूरी तरह खाली निकला। इस बड़ी लापरवाही पर पीड़ित छात्र जब बृहस्पतिवार सुबह कैंपस पहुंचा तो अधिकारियों ने राहत देने की बजाय उसे फिर से आवेदन की प्रक्रिया दोहराने को कह दिया। दिनभर विभाग की चौखट पर भटकने के बाद छात्र ने अपनी व्यथा छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना को सुनाई। अंकित अधाना ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इसके बावजूद विभागीय कर्मचारियों ने घंटों छात्र को इधर-उधर टहलाकर परेशान किया। अंत में जब पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने कुलपति से शिकायत करने और हंगामे की चेतावनी दी, तब कहीं जाकर शाम को छात्र को उसकी अंकतालिका मिल सकी। अंकित अधाना का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को बेवजह परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लिफाफे जानबूझकर खाली भेजे जा रहे हैं ताकि छात्रों को परेशान करके अवैध वसूली की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed