फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Become small and do religious work: Janardan Tiwari

छोटा बनकर करें धार्मिक कार्य : जनार्दन तिवारी

Tue, 09 Dec 2025 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Become small and do religious work: Janardan Tiwari
- चंद्रलोक कॉलोनी में हुई श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चंद्रलोक स्थित पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ हुआ। कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने कहा कि वामन भगवान का संदेश है कि धार्मिक कार्य हमेशा छोटा बनकर ही करना चाहिए। बड़ा बनकर दिखाने वालों के काज कभी सफल नहीं होते।
कथा व्यास ने बताया कि दैत्यराज बलि ने अपनी तपस्या और दानवीरता से तीनों लोकों पर विजय प्राप्त कर ली थी। वह अत्यंत दानी और धर्मपरायण था। उसे भी अहंकार हो गया। ऐसे में उसके सामने वामन के रूप में आए भगवान विष्णु को बोल बैठा कि मैं आपको जो चाहे दान में दे दूंगा। भगवान ने सिर्फ तीन पग भूमि मांगी। बलि ने दान की प्रतिज्ञा कर दी। इस बीच उसके गुरु शुक्राचार्य ने भी उसे रोका।
विज्ञापन

बलि ने कहा कि दान से पीछे हटना मेरे कुल की मर्यादा के विरुद्ध है। तब वामन ने विराट रूप धारण किया। पहले पग में सारी पृथ्वी और दूसरे पग में समस्त स्वर्ग को नाप लिया। तीसरा पग रखने को जगह न बची। बलि ने नतमस्तक होकर अपना सिर आगे कर दिया। भगवान ने तीसरा पग बलि के सिर पर रखकर उसे पाताल भेज दिया। बाद में उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर उसे पाताल का स्वामी बनाया। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाकर भी मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में सेंसरपाल, शिवम शर्मा, देव, ओंकार दत्त शर्मा, ऊषा गुप्ता, विभा तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed