फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beaten up of a youth after tampering with Muslim woman in Deoband of Saharanpur

देवबंद: महिला का बुर्का खींचा, फिर छेड़छाड़, भीड़ ने धुनाई कर आरोपी को किया पुलिस के हवाले

Fri, 26 Jul 2019 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Beaten up of a youth after tampering with Muslim woman in Deoband of Saharanpur
आरोपी की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जनपद में गुरुवार को सड़क पर जा रही महिला का बुर्का एक युवक ने खींच लिया। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


महिला गुरुवार को दारुल उलूम चौक के समीप मुस्लिम फंड से पैसे निकालने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय जब वह इस्लामिया बाजार स्थित सरसटा चौक पर पहुंची तो वहां बैठे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसका बुर्का खींच लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर उस व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी व्यक्ति के दूसरे वर्ग का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम महेंद्र पुत्र पिरथी निवासी फतेहाबाद थाना सिरसा हरियाणा बताया। हालांकि इस मामले में पीड़ित महिला की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी ओर से छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से एक वर्ग के लोगों में रोष बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ तीन दिन पूर्व कांवड़ लेने हरिद्वार जाने को घर से निकला था। वह देवबंद क्यों गया इस बारे में वह कुछ बता नहीं पा रहा है। 

एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके बाद ही उसके बारे में सही जानकारी हो पाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed