{"_id":"6827a91845cc82048f0bb962","slug":"beat-two-boys-and-cut-hair-meerut-news-c-14-1-mrt1051-863318-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों का नाम पूछकर चेहरे पर कालिख पोती, बाल काटे और जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों का नाम पूछकर चेहरे पर कालिख पोती, बाल काटे और जमकर पीटा
विज्ञापन
मेरठ/सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में कुछ युवकों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। बाइक से जा रहे दो दोस्तों को रोका और नाम पूछने के बाद संदिग्ध बताकर दोनों की जमकर पिटाई की। आरोपियों ने दोनों युवकाें के बाल काटकर व चेहरे पर कालिख भी पोत दी। आरोपियों ने उनका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने गंभीर मामले में केस तक दर्ज नहीं किया और चार आरोपियों शांतिभंग करने की कार्रवाई कर मामला निपटा दिया।
थाना रोहटा क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी पीड़ित पक्ष के आकाश ने सरूरपुर थाने पर तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसका भाई सोनू गांव के ही अपने दोस्त आसिफ के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बपारसी में पशु पैंठ में जा रहे थे। जैसे ही वह रजबहे की पटरी से होते हुए नारंगपुर के बाहरी छोर पर पहुंचे तो नारंगपुर निवासी आरोपी मुकुल त्यागी, विकास, विनीत व प्रियांक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठे आसिफ से उसका नाम पूछा और दोनों को संदिग्ध बताते हुए उनके साथ गाली गलौज कर दी। जब उन्होंने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों के बाल काटकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित युवकों ने घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी। थाना पहुंचे पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि चार आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सरूरपुर थाना पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में जवाब तलब किया गया है। जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जनपद में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
-- -- -