फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beat his wife and three daughters, then drove them out of the house.

Meerut News: तीन बेटियों समेत पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Fri, 30 Oct 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Beat his wife and three daughters, then drove them out of the house.
- पति व ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दहेज में 50 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर तीन बेटियों की मां को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति और सास-ससुर ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी पति पर महिला व तीनों बेटियों को घर से निकालने का आरोप है। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
जयदेवी नगर निवासी स्वाति ने बृहस्पतिवार को नौचंदी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी फरवरी 2017 को उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर निवासी नवीन कुमार के साथ हुई थी। नवीन एयरफोर्स में नौकरी करते है। स्वाति के अनुसार, शादी के बाद से ही पति नवीन, सास संतोष और ससुर राधेश्याम दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि मायके से पांच लाख रुपये नकद और कार लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरे नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन बेटियां होने और बेटा ना होने पर ससुराल वाले उसे और प्रताड़ित करने लगे। जून 2026 को पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंचे उसके पिता किशनवीर के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की गई। पति ने महिला को पीटकर बेटियों समेत बाहर निकाल दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed