फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Be careful with Corona till May

अभी मई माह तक कोरोना से रहना होगा सावधान

Sat, 06 Feb 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Be careful with Corona till May
मई माह तक कोरोना से रहना होगा सावधान
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। कोरोना के मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। जो नए मामले आ रहे हैं, उनकी चेन तोड़ने के प्रयास में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। इसके बाद भी वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि अभी मई माह तक कोरोना से सावधान रहना होगा। बीते साल कोरोना ने इसी मौसम में देश में दस्तक दी थी। मार्च माह में मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए थे। लॉकडाउन के बाद भी अप्रैल और मई माह में संक्रमण तेजी से फैला। अब हमारे पास वैक्सीन है। इसके बाद भी हमें अप्रैल और मई माह तक सावधानी बरतनी होगी।
मास्क लगाएं और उचित दूरी बनाएं
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। मास्क का प्रयोग करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी जरूरी है। साल 2020 में जिस मौसम में कोरोना के मरीज मिलने शुरू हुए थे, उस मौसम में हमें सावधानी बरतनी होगी। दूसरे देशों में भी कोरोना को लेकर सावधानी बरती जा रही है। मरीजों की संख्या कम हुई है। कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। -डॉ. तनुराज सिरोही, वरिष्ठ फिजीशियन
विज्ञापन

इस साल भी सावधानी बरतें
बीते साल की तुलना में इस साल खतरा कम है। अब हमारे पास कोरोना की वैक्सीन है। टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे सभी को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिनका टीकाकरण हो गया है, वह भी सावधानी बरतें। पिछले साल भी इसी मौसम में कोरोना आया था, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। -डॉ. वीरोत्तम तोमर, पूर्व अध्यक्ष आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद भी लगाएं मास्क
कोरोना वायरस को लेकर इस बार हम अलर्ट हैं। टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन हमें टीका लगवाने के साथ मास्क भी लगाना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग भी रखनी होगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। वैक्सीन लगवाने के साथ भी बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रोफेसर केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed