फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Be careful not to wake up jerkily from bed in cold weather.

Meerut News: ठंड में बिस्तर से झटके के साथ न उठे, बरते सावधानी

Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Be careful not to wake up jerkily from bed in cold weather.
शामली के जिला अस्पताल में जांच करवाने के लिए मरीजों की लगी भीड। संवाद - फोटो : संवाद
शामली। सर्दी के मौसम में बिस्तर से अचानक झटके के साथ उठना भारी पड़ सकता है। इसलिए लोगों को उठने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा न करने से हार्ट अटैक, बेहोशी या चक्कर आ सकते हैं। जिला अस्पताल में इस तरह के 4-5 केस रोज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रह रही है। लोगों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है। इस मौसम में बिस्तर में सोने के बाद उठने में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। बिस्तर से अचानक झटके के साथ नहीं उठना चाहिए। जिला अस्पताल के सीएमएम डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि रात को बिस्तर से अचानक से नहीं उठना चाहिए। वैसे तो सामान्य तौर पर भी नहीं उठना चाहिए, लेकिन सर्दी में तो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासतौर से ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदय राोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। बिस्तर में सोते हुए व्यक्ति के शरीर में रक्त प्रवाह की गति धीमी हो जाती है। अचानक उठने से मष्तिष्क, धमनी और नसों में रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता। इससे बेहोशी और चक्कर आ सकते है। इसलिए उठने से पहले दो-तीन मिनट तक शरीर को बिस्तर पर इधर उधर हिलाए।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में रात को उठने से पहले गर्म कपड़े पहनने चाहिए। अचानक नहीं उठना चाहिए। इससे हार्ट अटैक तक होने का खतरा रहता है। उठने से पहले करवट इधर-उधर बदलनी चाहिए और हाथ पैर को हिलाना चाहिए। ऐसा कराने से पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह सामान्य रूप से हो सकेगा। इसके बाद बिस्तर छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से आ रहे केस
झिंझाना निवासी संदीप ने बताया कि रात को वह बिस्तर से उठा तो उसके सिर में चक्कर आ गए। वह बिस्तर पर बैठ गया और दो मिनट बाद सामान्य हो पाया। डाक्टर ने ठंड से बचाव करने और अचानक से न उठने की सलाह दी है।

माजरा रोड निवासी उर्मिला ने बताया कि उसे ब्लड प्रेशर की समस्या है। तीन दिन पहले वह रात को उठी तो उसे चक्कर आया और वह गिरने से बची। डाक्टर को दिखाया तो उसने बताया सर्दी के मौसम में बिस्तर से उठने से पहले दो-तीन मिनट बाद उठने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed