{"_id":"5fac437a8ebc3e9be27da546","slug":"be-careful-do-not-harm-your-health-meerut-news-mrt5106586165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें सावधान, सेहत को न पहुंचे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें सावधान, सेहत को न पहुंचे नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, विश्वसनीय दुकानों से करें खरीदारी
प्रदूषण एवं स्मॉग से बचने के उपायों पर ध्यान दें
मेरठ। त्योहारों पर सेहत को लेकर एहतियात बहुत जरूरी है। दरअसल, खाद्य पदार्थों में मिलावट के साथ स्मॉग भी हमला कर रहा है। दिवाली पर प्रदूषण और बढ़ेगा। इसलिए अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। एफएसडीए की टीम मिलावटखोरों पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद वे बाज नहीं आ रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा का कहना है कि त्योहारों के मौके पर खोया और रंगबिरंगी मिठाइयां आंत्रशोथ, अल्सर, त्वचा रोग का खतरा बढ़ते हैं। मिलावटी खाद्य सामग्री किडनी और लीवर को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। यूरिया मिश्रत और प्रतिबंधित इंजेक्शन के प्रयोग से निकाले गए दूध के सेवन से हार्मोनल समस्या हो सकती है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग अध्यक्ष डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि मिलावटी घी और तेल आदि आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। केमिकल की मिलावट लीवर को भी नुकसान पहुंचती हैं।
विज्ञापन
सांस की नली हो सकती है प्रभावित
कोरोना फेफड़ों को खराब कर रहा है। स्मॉग पहले से है। दीपावली पर पटाखे चलाए तो अस्थमा समेत अन्य मरीज अधिक प्रभावित होंगे। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि पटाखों से निकलने वाली विषैली गैस अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी और पोस्ट कोविड-19 के मरीजों के लिए घातक हैं। सांस की नली में म्यूकोषा में सूजन आ जाती है। नेत्र और त्वचा रोग हो जाते हैं।
छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर वायुमंडल में नमी रहती है। पटाखे एवं केमिकल जलाने से निकलने प्रदूषित गैस वायुमंडल में अधिक ऊंचाई पर नहीं जा पाती है। इसका असर हार्ट, फेफड़े, अस्थमा के मरीजों पर अधिक होता है।
यह बरतें सावधानी
- भरोसेमंद दुकान से ही खाद्य सामग्री खरीदें।
- ऐसे खाद्य पदार्थ इस्तेमाल करें जिनमें मिलावट की कम गुंजाइश हो।
- स्मॉग और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।
- स्मॉग-प्रदूषण से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- खूब पानी पिएं क्यूंकि पानी पीने से मुंह और नाक में जमा पॉल्युटेंट्स बाहर निकलेंगे।