{"_id":"6a3152eedc9929ef6301b660","slug":"be-a-partner-in-noble-endeavors-not-an-obstacle-janardan-tiwari-meerut-news-c-72-1-mct1014-154796-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू में पीजी और डिप्लोमा प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू में पीजी और डिप्लोमा प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से
विज्ञापन
- 10 जुलाई तक होंगे पीजी के ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (पीजी) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक किए जा सकेंगे। वहीं, विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विवि प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन 2026-27 लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। एक पंजीकरण के माध्यम से अभ्यर्थी अधिकतम तीन पाठ्यक्रमों, महाविद्यालयों या विश्वविद्यालय परिसर विभागों का चयन कर सकेंगे। विवि परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए एक साथ आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार कर आरक्षण नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं जिनमें उन्हें सत्र 2026-27 के लिए विधिवत संबद्धता प्राप्त है। बिना संबद्धता लिए गए प्रवेश मान्य नहीं होंगे और इसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।
विज्ञापन
यूजी में 83 हजार से अधिक पंजीकरण
विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक करीब 83 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। मेरठ मंडल के छह जिलों में उपलब्ध सीटों की तुलना में अपेक्षाकृत कम आवेदन आने और समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी शिकायतों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। छात्रों के फीडबैक के आधार पर पोर्टल में आवश्यक तकनीकी सुधार भी किए जा रहे हैं।