{"_id":"6362d6d5533a6c332542a4bc","slug":"bds-student-s-death-case-minorities-commission-chairman-angry-over-co-s-report-committee-constituted-city-news-mrt6119414108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ की रिपोर्ट पर अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन नाराज, कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ की रिपोर्ट पर अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन नाराज, कमेटी गठित
विज्ञापन
बीडीएस की छात्रा की मौत का मामला : सीओ की रिपोर्ट पर अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन नाराज, कमेटी गठित
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा की मौत के मामले में बुधवार को सीओ सरधना ने अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी को रिपोर्ट दी। अधूरी रिपोर्ट पर चेयरमैन नाराज हो गए। इसके बाद आयोग ने एक कमेटी गठित करने की बात कही। यह कमेटी सात नवंबर को जांच के लिए घटनास्थल पर जा सकती है।
बीडीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदकर जान दी। आरोप है कि सहपाठी सिद्धांत कुमार पंवार ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर छात्रा को थप्पड मारा गया था। इससे आहत होकर छात्रा ने जान दी। इस मामले में अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लिया था। अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नासिर सैफी ने बताया कि बुधवार को सीओ सरधना को अल्पसंख्यक आयोग ने तलब किया था। सीओ की रिपोर्ट पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी ने नाराजगी जताई।
एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि जानी पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाकर चार्जशीट तैयार करने में लगी है। जल्द ही चार्जशीट लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की सीडी को भी विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।