फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BCCI trial: Bowlers entered the field with the dream of becoming like Alex Perry-Renuka, showed their speed

BCCI का ट्रायल: एलेक्स पेरी-रेणुका जैसा बनने का सपना लिए उतरीं तेज गेंदबाज, बॉलिंग स्पीड से कर दिया हैरान

Fri, 09 Jan 2026 06:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Jan 2026 06:56 PM IST
सार

Meerut News: यूपी के मेरठ में किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में डब्लूपीएल टीम की ओर से महिला तेज गेंदबाजों का ट्रायल शुक्रवार को लिया गया। इस ट्रायल के जरिये अंडर 19 और अंडर 23 के लिए तेज गेंदबाजों का चयन किया जाना है। 

विज्ञापन
BCCI trial: Bowlers entered the field with the dream of becoming like Alex Perry-Renuka, showed their speed
ट्रायल देतीं तेज गेंदबाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। क्रिकेट के प्रति लगातार युवा महिला खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना के क्रिकेट मैदान में वुमेंस प्रीमियर लीग की ओर से आयोजित ट्रायल में देखने को मिला। लीग की ओर से देशभर में 25 जिलों में ट्रायल कर स्पीड क्वींस तेज गेंदबाजों की तलाश की जा रही है। मेरठ में भी महिला खिलाड़ी एलेक्स पेरी और रेणुका सिंह बनने का सपना लिए मैदान में उतरीं और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 

BCCI trial: Bowlers entered the field with the dream of becoming like Alex Perry-Renuka, showed their speed
ट्रायल देने आईं तेज गेंदबाज। - फोटो : अमर उजाला
टाटा वुमेंस प्रीमियर लीग की ओर से बीसीसीआई के सहयोग से देशभर में निःशुल्क तेज गेंदबाज ट्रायल्स चल रहे हैं। शुक्रवार को गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में आयोजित ट्रायल्स में लगभग 50 महिला तेज गेंदबाजों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को खूब आकर्षित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यहां तक कि उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब से भी महिला किकेटरों भाग लिया। ट्रायल में डब्लूपीएल की टीम में शामिल राजा राम, झारखंड रणजी ट्रॉफी टीम के कोच यजुवेंद्र कृष्णार्थी और उनकी टीम शामिल रही। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल का परिणाम तत्काल घोषित नहीं किया गया। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखते हुए बीसीसीआई को पहले नाम भेजे जाएंगे और 24 घंटे के भीतर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसमें अंडर 19 और अंडर 23 में महिला खिलाड़ी का चयन होगा। यह खिलाड़ी 1 फरवरी को मुंबई में आयोजित नेशनल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहां से अंडर 19 में 5 और अंडर 23 में 5 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा, जो डब्लूपीएल की फ्रैंचाइजी में शामिल होंगी और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ सीखने का मौका मिलेगा। ट्रायल में यूपी अंडर 19 खिलाड़ी ज्योति, जाह्वनी आदि ने भी ट्रायल दिया।
 

क्रिकेटरों में दिखा उत्साह, कोहरे में भी पहुंची ट्रायल देने
मुजफ्फरनगर से ट्रायल देने पहुंची परी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स पेरी जैसा ऑलराउंडर क्रिकेटर बनना चाहती हैं। वह पिछले तीन साल से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजी से सभी को आकर्षित किया। इस आयोजन को लेकर खुशी जताई।

लगातार होने चाहिए ऐसे ट्रायल
मेरठ निवासी अंडर 19 क्रिकेटर रिया भाटी ने कहा कि वह पिछले 6 साल से क्रिकेट खेल रही हैं और यूपी के लिए अंडर 19 भी खेल चुकी हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं और युवराज व स्मृति उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ट्रायल होते रहने चाहिए, जिससे महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिले।

करुणा की स्विंग ने किया आकर्षित
उत्तराखंड की रहने वाली करुणा शेट्ठी एक तेज गेंदबाज हैं और पिछले तीन साल से क्रिकेट खेल रही हैं। यहीं जीसीए में पिछले दो साल से तैयारी कर रही हैं और उत्तराखंड के लिए अंडर 19 भी खेल चुकी हैं। अभी उनका चयन सीनियर टीम के कैंप में भी हुआ है। उन्होंने कहा कि मिचेल स्टार्क और झूलन गोस्वामी को देखकर क्रिकेट में आई। इससे पहले वह स्वीमिंग, फुटबाल आदि गेम भी खुल चुकी हैं।

बीसीसीआई का ट्रायल होना मेरठ के लिए बड़ी बात
गेम सिटी एरेना के प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से मेरठ को ट्रायल के लिए चुना जाना बड़ी बात है। इससे महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। आगे भी महिला क्रिकेटरों की संख्या बढ़ेगी।

ये भी देखें...
दलित महिला की हत्या: मां के शव को देखकर रोते रहे तीनों भाई, बोले- अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाएगी लाडली छोटी बहन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed