{"_id":"6a90349724561298d00f3e4b","slug":"bav-wins-due-to-rain-meerut-news-c-72-1-mct1009-158418-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश के चलते बीएवी को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश के चलते बीएवी को मिली जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को दूसरे अंडर 13 अचीवर्स क्रिकेट कप का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष पंचवटी कॉलेज के जगदीश कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बीएवी और जीसीए के बीच मैच हुआ, जिसमें बारिश के चलते बीएवी को जीता हुआ घोषित किया गया।
जीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 में ओवर 9 विकेट खोकर बीएवी एकेडमी को 210 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें विवान मसंद ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। आरव तोमर ने 35 व केशव ने 23 रन बनाए। बीएवी एकेडमी के गेंदबाज अल्तमश, आदिल, प्रखर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएवी एकेडमी की टीम 16 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन पर खेल रही थी। इसी बीच बारिश के कारण मैच रुक गया। मैच के नतीजे बारिश के कारण डीएलएस नियम से जारी किए गए। कोच उमेश कुमार ने बताया कि नियम के अनुसार बीएवी की टीम को जीता हुआ घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच प्रखर व फाइटर ऑफ द मैच विवान मसंद को चुना गया। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।