फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Batters from Uttar Pradesh and Maharashtra tried their hand.

Meerut News: उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बल्लेबाजों ने आजमाए हाथ

Sat, 10 Oct 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Batters from Uttar Pradesh and Maharashtra tried their hand.
- कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में 12 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच शुरू हो रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच को लेकर शनिवार को दोनों टीम ने जमकर पसीना बहाया। महाराष्ट्र की टीम ने सुबह के सत्र में तो यूपी की टीम ने दोपहर के सत्र में अभ्यास किया। दोनों टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पिच पर खूब समय बिताया और मैच की तैयारी की। इस दौरान यूपी के कप्तान समीर रिजवी ने भी लगभग 50 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उनके साथ आक्रामक बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने भी खूब हाथ आजमाए।
महाराष्ट्र की टीम कप्तान किरण चोरमले के नेतृत्व में अभ्यास के लिए मैदान पर उतरी। इस दौरान टीम के हेड कोच निरंजन गोडबोले ने टीम के सभी खिलाड़ियों को अभ्यास कराया। टीम के सभी खिलाड़ियों ने पहले स्ट्रेचिंग की और इसके बाद गेंदबाजों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। महाराष्ट्र की ओर से कप्तान किरण, निरज, अनिरुद्ध सांबले, अश्कन काजी, साहिल परख, विकेटकीपर अनुराग, रविंद्र, अभिषेक निशाद, प्रथमेश गावडे, शुभम, प्रथमेश, रशिकेष, शर्विन, अभिषेक अंब्रे, स्वराज, साहिल आदि ने अभ्यास किया।
विज्ञापन

-----
मैदान अच्छा, बड़े स्कोर की उम्म्मीद : चोरमले
किरण चोरमले ने कहा कि टीम यहां मैदान पर जीत के इरादे से उतरी है। यूपी से पहला मैच और मैच को लेकर खिलाड़ी तैयार हैं। मेरठ का मैदान काफी अच्छा है और विकेट भी काफी अच्छा लगा। यहां एक हाईस्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। टीम में स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं। सभी खिलाड़ी मैच विनर हैं। अपने विपक्षी टीम में कौन रणजी प्लेयर है या कौन आईपीएल प्लेयर है, ऐसा नहीं सोचा। हम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। पिछले साल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। कोशिश करेंगे कि इस पर जीत प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
समीर रिजवी और चिकारा ने सबसे ज्यादा अभ्यास किया
यूपी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने जमकर किया अभ्यास यूपी की टीम में कप्तान समीर रिजवी समेत सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। टीम दोपहर एक बजे अभ्यास के लिए मैदान पर पहुंची। इस दौरान समीर रिजवी और स्वास्तिक चिकारा ने सबसे अधिक लगभग 50 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान टीम के हेड कोच मोहम्मद आमिर दोनों बल्लेबाजों पर खास निगाह रखे हुए थे। उन्होंने उन्हें अभ्यास कराया। वहीं यूपी के गेंदबाज विजय कुमार, आकिब खान, शुभम मिश्रा आदि ने भी खूब हाथ खोले। उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास किया। आज दोनों टीम सुबह के सत्र में मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचेंगी। इसके बाद सोमवार को सुबह 9:30 बजे से मैच शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed