दौराला। कस्बे से मंगलवार को पवित्र बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 50 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी और सचिन उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर, पटका पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नारियल फोड़कर मंगल कामना की गई और श्रद्धालुओं पर नारियल का छिड़काव किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान टिंकू प्रजापति, संजीव उपाध्याय, सुनील ठेकेदार, मास्टर ओमप्रकाश, सतपाल, संजय पनवाड़ी, देवेंद्र, भूपेंद्र, योगेंद्र, मुकेश आदि मौजूद रहे।