फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Basketball competition: Sofia in girls category, St. Mary's team winner in boys category

बास्केटबाल प्रतियोगिता : बालिका वर्ग में सोफिया, बालक में सेंट मेरीज टीम विजेता

Tue, 28 Apr 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Basketball competition: Sofia in girls category, St. Mary's team winner in boys category
- दोनों टीमों ने सभी छह श्रेणियों में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में चल रही सीआईएससीई बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सोफिया और बालक वर्ग में सेंट मेरीज की टीम विजेता रही। दोनों टीमों ने सभी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि फादर स्टीफन गॉन सेल्वेज, सचिन गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन 32 टीम के बीच मैच हुए। इस मौके पर सिस्टर मीना, सुपीरियर सिस्टर सीमा, सचिव उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ मिर्जा बेग, अदन मिर्जा, अमरजीत सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रत्येक श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को एक-एक साइकिल तथा समग्र सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 5100 की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
विज्ञापन



दूसरे दिन अंतिम मुकाबलों में अंडर-14 बालिका सोफिया गर्ल्स स्कूल ने सेंट मेरीज को 15-2 से हराया, अंडर-17 बालिका में सोफिया ने सेंट थॉमस खतौली को 35-8 से हराया, अंडर-19 बालिका में सोफिया मेरठ ने सेंट मेरीज नगीना को 28-8 से हराया, अंडर-14 बालक में सेंट मेरीज मेरठ ने आरके इंटरनेशनल को 22-11 से हराया। अंडर-17 बालक में सेंट मेरीज मेरठ ने सेंट थॉमस खतौली को 48-30 से हराया और अंडर-19 बालक में सेंट मेरीज मेरठ ने सेंट थॉमस मेरठ को 35-18 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणीवार परिणाम में अंडर-14 बालिका में विजेता सोफिया, उप-विजेता सेंट मेरीज व सेंट पैट्रिक्स रहे। अंडर-14 बालक में विजेता सेंट मेरीज, उप-विजेता सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम एवं आरके इंटरनेशनल रहे। अंडर-17 बालिका में विजेता सोफिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, उप-विजेता सेंट पैट्रिक्स एवं सेंट थॉमस खतौली रहे। अंडर-17 बालक में विजेता सेंट मेरीज, उप-विजेता आरके. इंटरनेशनल एवं सेंट थॉमस, अंडर-19 बालिका में विजेता सोफिया, उप-विजेता सेंट पैट्रिक्स एवं सेंट मेरीज नगीना रहे। अंडर-19 बालक में विजेता सेंट मेरीज, उप-विजेता सेंट थॉमस एवं सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम रहे।

ये रहे व्यक्तिगत पुरस्कार
सबसे होनहार खिलाड़ी
अंडर-14 बालिका : फलक – सेंट मेरीज एकेडमी
अंडर-14 बालक : दिव्यजोत सिंह – आरके इंटरनेशनल
अंडर-17 बालिका : डोना जोसफ – सेंट थॉमस खतौली
अंडर-17 बालक : हंस बालियान – सेंट थॉमस खतौली
अंडर-19 बालिका : संस्कृति – सेंट मेरीज स्कूल, नगीना
अंडर-19 बालक : अथेसम अली – सेंट मेरीज मेरठ

ये रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
अंडर-14 बालिका : आरोही शर्मा – सोफिया गर्ल्स स्कूल
अंडर-14 बालक : मोहम्मद अयान – सेंट मेरीज एकेडमी
अंडर-17 बालिका : विधिता – सोफिया गर्ल्स स्कूल
अंडर-17 बालक : अपार अनुभव – सेंट मेरीज एकेडमी
अंडर-19 बालिका : डैवलीन कौर – सोफिया गर्ल्स स्कूल
अंडर-19 बालक : अथर्व खन्ना – सेंट मेरीज मेरठ
समग्र प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
बालक : तेजस बलियान – सेंट मेरीज एकेडमी
बालिका : अनन्या सक्सेना – सोफिया गर्ल्स स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed