फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Barrage bridge opened for four wheelers after 23 days

23 दिनों बाद चार पहिया वाहनों के लिए खोला गया बैराज पुल

Sat, 30 Aug 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Barrage bridge opened for four wheelers after 23 days
बिजनौर में बैराज के पुल से निकलते वाहन। संवाद
बिजनौर। बैराज पुल 23 दिन बाद शुक्रवार को चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पुल के स्लैब के बेयरिंग खराब होने पर पुल से आवागमन रोक दिया गया था। पुल पर से यातायात शुरू होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



एनएचएआई के अफसरों की मौजूदगी में शुक्रवार सुबह 11 बजे बिजनौर बैराज पुल से बैरियर हटाए गए। इसके बाद दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन यानि कार सहित अन्य हल्के वाहनों को पुल से आने-जाने की अनुमति मिल गई है। जबकि, बस और भारी वाहनों की पुल से आवाजाही करने की अनुमति पांच सितंबर से मिलने की संभावना है। रामधारा वाले स्लैब के चारों बेयरिंग बदले गए हैं। जबकि, गेट नंबर 28 के सामने स्लैब के पेडस्टल की मरम्मत की गई है। पुल में सीमेंट और कंक्रीट से पेडस्टल बनाए गए हैं। उन्हें सूखने में समय लगेगा। इसलिए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। मेरठ, दिल्ली, मुजफ्फरनगर से आने और जाने वाले लोगों को काफी फायदा हुआ। समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

मरम्मत के बाद बैराज पुल से शुक्रवार सुबह 11 बजे हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया है। बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों को पांच सितंबर से आवाजाही की अनुमति मिलेगी। - आशीष शर्मा, एसडीओ, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटा पहले पुलिस पर लगा वसूली का आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान नेता बोल रहे हैं कि 500 रुपये लेकर पुल पर से उन्होंने बृहस्पतिवार रात गाड़ी निकाली है। पुलिस पर यह वसूली का आरोप पुल खोले जाने से 12 घंटे पहले लगा। इस मामले में एसपी ने जांच बैठा दी है। वहीं, पुलिस का दावा है कि एनएचएआई के अधिकारियों के कहने पर गाड़ी निकलवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed