फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   barikadin on highway

कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी तेज, रुड़की रोड पर की बेरिकेडिंग

Mon, 15 Jul 2019 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
barikadin on highway
barikadin on highway
कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी तेज कर दी गई हैं। रविवार को रुड़की रोड पर बेरिकेडिंग की गई। साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए बल्लियां लगाने का काम शुरू कर दिया गया। पल्हैड़ा चौराहे पर साढ़े छह मीटर का मार्ग तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। डीएम के निर्देश पर हाईवे पर पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को समय से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को हाईवे के किनारे कांवड़ शिविर भी लगने शुरू हो गए। इस बार हाईवे पर मोदीपुरम में दोनों और का ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला जाएगा, जबकि फ्लाईओवर से कांवड़ियों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, बेरिकेडिंग को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने में अभी एक सप्ताह है, इसलिए अभी से कट बंद करना ठीक नहीं है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सुविधा को देखते हुए यह कट बंद किए गए है। वहीं वेस्टर्न यूपी टोल वे कंपनी के रूट ऑपरेशन मैनेजर राणा प्रताप सिंह का कहना है कि शिवभक्तों की सुविधा के लिए इन कटों को बंद किया जा रहा है।

25 से खोला जाएगा फ्लाईओवर निर्माण वाला मार्ग
पल्हैड़ा चौराहे पर काम कर रही कृष्णा कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर एनके रावत का कहना है कि पैदल जाने के लिए साढ़े छह मीटर का मार्ग तैयार कर दिया है। दोनों और की बेरिकेडिंग को कांवड़ यात्रा को देखते हुए 25 जुलाई के आसपास हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed