फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bargaining in soil mining, audio of constable goes viral

Meerut News: मिट्टी के खनन में सौदबाजी, सिपाही का ऑडियो वायरल

Mon, 24 Jul 2023 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bargaining in soil mining, audio of constable goes viral
सरधना। खिवाई पुलिस चौकी द्वारा मिट्टी के अवैध खनन को लेकर सौदेबाजी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सिपाही खनन माफिया से गाली-गलौज करते हुए सौदेबाजी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने एसएसपी को ऑडियो क्लिप देकर सिपाही और चौकी इंचार्ज से जान का खतरा बताया है। एसएसपी ने सीओ सरधना को मामले की जांच सौंप दी है। वहीं, अब इस मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई निवासी इमरान ने शिकायत पत्र में बताया कि उसका खिवाई पुलिस से अवैध खनन में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर खिवाई पुलिस ने उसे फोन पर गाली-गलौज कर सौदेबाजी की रकम बढ़ाने के लिए दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और ठोकने तक की धमकी दी। वायरल ऑडियो में पुलिस चौकी पर तैनात श्रवण नाम का सिपाही इमरान को गालियां दे रहा है। एक अन्य वायरल ऑडियो में पुलिस चौकी पर ही तैनात दूसरा सिपाही अमित भी इमरान से सौदेबाजी करते हुए पांच हजार देने की बात कर रहा है। सिपाही 15 हजार रुपये की डिमांड कर रात-रात में काम निपटाने के लिए कह रहा है। सौदेबाजी नहीं होने पर ट्रैक्टर उठाकर ले जाने और सीज करने की धमकी दी गई। वायरल ऑडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा बात-बात पर ठोकने और मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही और चौकी इंचार्ज पर खनन की एवज में दबाव बनाने और मोटी रकम बैठने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया। एसएसपी रोहित सजवाण ने मामले की जांच सीओ सरधना को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed