Fire In UP : बागपत के आस्था अस्पताल में लगी आग, मशक्कत के बाद काबू, जांच-पड़ताल जारी
तड़के लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को शिफ्ट किया गया है।
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। तड़के लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को शिफ्ट किया गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में आग लग गई थी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुल 4 दमकल गाड़ियां मौके पर थीं, आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर 12 मरीज थे और वे सभी बच गए हैं। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात है।
#WATCH | Amarendra Pratap Singh, Chief Fire Officer says, " Fire broke out at the hospital and fire tenders were rushed to the spot. Total 4 fire tenders are at the spot and the fire is under control. There were 12 patients inside and all of them were evacuated safely. There are… https://t.co/mohFqfsErC pic.twitter.com/rrywCba1Ej
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 27, 2024
जानकारी के अनुसार आज तड़के तकरीबन 4:30 बजे आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकारी अस्पताल संचालक, पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
सूचना पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम समेत जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों समेत अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया। आग लगने का कारण शोर्ट शर्किट बताया जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।