{"_id":"67c8b634983bd6644b007636","slug":"bar-elections-vikram-tyagi-became-president-and-mohit-sharma-became-general-secretary-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107335-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : विक्रम त्यागी अध्यक्ष व मोहित शर्मा महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : विक्रम त्यागी अध्यक्ष व मोहित शर्मा महामंत्री बने
विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में एडवोकेट विक्रम त्यागी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट कुलदीप त्यागी को 14 वोट से परास्त किया। विक्रम त्यागी को 87 और कुलदीप त्यागी को 73 वोट मिले। एक वोट रद्द हो गया।
सरधना बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत त्यागी ने राजेश कुमार को 18 वोट से हराया। प्रशांत त्यागी को 89 वोट और राजेश कुमार को 71 वोट मिले। महामंत्री पद पर एडवोकेट मोहित शर्मा ने दोबारा जीत दर्ज करते हुए 89 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट बृजराज सिंह को 18 वोट से हराया। पुस्तकालय सचिव पद पर डाॅ. रविंद्र सिंह एडवोकेट ने अरुण जैन एडवोकेट को 37 वोट से हराया।
इस बार एसोसिएशन के चुनाव में विक्रम त्यागी पैनल का दबदबा रहा। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यवीर सिंह एडवोकेट ने चुनाव के नतीजों की घोषणा की। सह चुनाव अधिकारी जितेंद्र पांचाल एडवोकेट रहे। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम त्यागी की ऐतिहासिक जीत पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने कहा कि वह अपने द्वारा किए गए चुनावी वादों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।