फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bappa's praises resonated during the Kalash Yatra

कलश यात्रा में गूंजे बप्पा के जयकारे

Tue, 26 Aug 2025 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bappa's praises resonated during the Kalash Yatra
गणेश जी की कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कस्बे में धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नगरी का माहौल धार्मिक बन गया।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर धूमधाम से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ प्रतिमा के रूप में विराजमान रहे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर गजानन का आशीर्वाद लिया। कलश यात्रा के बाद शाम को रामलीला मैदान में गणेश जी का आगमन हुआ और मंगलवार को मूर्ति स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति स्थापना के बाद गणेश महोत्सव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन विभाग की क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय रहीं जिन्होंने ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। कलश यात्रा में भक्त उत्साह के साथ गणपति बप्पा मोरया, जय श्रीगणेश का जयघोष कर रहे थे। यात्रा में पुरुषों, बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न कॉलोनी से होकर गुजरी, जहां पर कस्बे के लोगों ने भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने कलश में जल भरा उसके ऊपर नारियल रखकर कलश यात्रा में ऐतिहासिक नगरी की परिक्रमा की। आयोजक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को भगवानजी की मूर्ति स्थापना के बाद भव्य रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस मौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इस अवसर पर ओमबीर भाड़ना, अंकित, मनोज बंसला, दीपक कश्यप, सौरव गौरव, पंकज, प्रति, अनीता, रोहिणी उपाध्याय, विष्णु कश्यप आदि मौजूद रहे।

गणेश जी की कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

गणेश जी की कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed