{"_id":"6ab696c18989df9207095a49","slug":"bappas-farewell-with-an-invitation-to-return-soon-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105524-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जल्दी आने के न्योते के साथ बप्पा की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जल्दी आने के न्योते के साथ बप्पा की विदाई
Fri, 25 Sep 2026 09:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
मध्य गंग नहर में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे की अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को शोभायात्रा निकाली और मध्य गंग नहर किनारे पूजन करके प्रतिमा का विसर्जन किया।
शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए मध्य गंग नहर पहुंचे।
मध्य गंग नहर पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजक समिति के अध्यक्ष आकाश ने कहा कि गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर इसी तरह उत्सव में आने की कामना की गई। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु वापस लौटे। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में कई दिनों तक धार्मिक आयोजन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।
विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सुरक्षा और व्यवस्था का भी ध्यान रखा। यात्रा में आकाश, अनमोल, मुन्ना, नीरज, सुशील, राजू, शिवा सहित आयोजित समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।