फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bappa enthroned in the pandal; devotees dance with joy.

Meerut News: पंडाल में विराजे बप्पा, थिरके श्रद्धालु

Sun, 13 Sep 2026 09:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 13 Sep 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bappa enthroned in the pandal; devotees dance with joy.
रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान गणेश जी की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान गणेश से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक आचार्य सतीश चंद्र मौर्य ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
विज्ञापन


आयोजक रणधीर उपाध्याय ने गणेश चतुर्थी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव को लेकर रामलीला मैदान में विशेष सजावट की गई है। प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाम के समय श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। गणपति के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के अध्यक्ष ओमवीर बढ़ाना, उपाध्यक्ष अनीता उपाध्याय, रोहणी, नीरू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed