फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Banquet hall sealed, two sisters got married on the roof of the house

Meerut News: बैंक्वेट हॉल पर सील, घर की छत पर हुआ दो बहनों का निकाह

Thu, 09 Apr 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Banquet hall sealed, two sisters got married on the roof of the house
सीलिंग की कार्रवाई ने खुशियों वाले घरों को भी चिंता में डाल दिया। प्रशासन ने 44 आवासीय भूखंडों पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को सील किया जिनमें 4 बैंक्वेट हॉल भी शामिल थे। सीलिंग की इस कार्रवाई से उन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया जिनके यहां बुधवार को शादी समारोह प्रस्तावित थे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी पिलोखड़ी पुल स्थित फलाह-ए-आम अस्पताल के पास रहने वाले शाहनवाज के परिवार को हुई। शाहनवाज की दो बहनों सायबा और शहाना का बुधवार को एक साथ निकाह था। यह कार्यक्रम सूजल भवन में था। शाहनवाज ने आवास विकास की टीम के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि मेहमान आ चुके हैं हलवाई काम कर रहा है और शाम को बारात आनी है लेकिन प्रशासन ने राहत देने से साफ इनकार कर दिया। मजबूरी में शाहनवाज ने आनन-फानन में घर की छत पर ही शामियाना लगवाया। जगह कम होने के कारण पड़ोसियों की छतों पर हलवाई बैठाकर जैसे-तैसे निकाह के खाने और मेहमानों की व्यवस्था की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई ने शादी की खुशियों को भागदौड़ और मानसिक तनाव में बदल दिया।
विज्ञापन

रंगोली मंडप में सील लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वे लोग पहुंच गए जिन्होंने वहां बुकिंग करा रखी थी। जमा की गई धनराशि और ऐन वक्त पर व्यवस्था टूटने को लेकर लोगों ने हंगामा किया जिसे पुलिस ने मैनेजर से बात कराकर शांत कराया। वहीं सूजल भवन के मालिक अशोक सिंघल ने भी आवास विकास की टीम से शादी का हवाला देकर मोहलत मांगी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की बाध्यता बताते हुए प्रशासन ने सामान हटाने का निर्देश देकर सीलिंग की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed