{"_id":"582775074f1c1ba16fb3b4b8","slug":"banko-me-badle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर उमड़ी भीड़, हांफ गया सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर उमड़ी भीड़, हांफ गया सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार और पांच सौ का नोट बदलने के लिए बैंकों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को तीसरे दिन पहले की अपेक्षा अधिक भीड़ उमड़ी। सारी व्यवस्थाएं चौपट हो गईं। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। यही हाल डाकघर पर भी रहा। देर शाम तक लोग बैंकों के बाहर लाइनों में लगे थे और गेट खोलने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि सुबह से लाइन में लगे हैं पर कई बार हंगामे के कारण लाइन से बाहर हो गए और अब तक पैसा नहीं मिला। कई शाखाओं में कैश खत्म होने से स्थिति बिगड़ी।
शनिवार को बैंक खुले तो आलम खराब था। दो दिन काम होने के कारण लगा कि अब कुछ कम जनता बैंकों का रुख करेगी पर स्थिति और खराब हो गई। पीएनबी शाखा मोहकमपुर पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। यहां पैसे जमा करने से इंकार करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूनियन बैंक दिल्ली रोड पर भी कई बार हंगामा हुआ। दिल्ली रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा न निकलने पर लोग नाराज दिखे। उधर, घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर पर भी यही हुआ। लोगाें ने कहा कि यहां कैश खत्म होने की बात कही जा रही है।
एटीएम अब भी ठंडे
शुक्रवार से एटीएम खुलने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक भी एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ रही है। लोगों को उम्मीद है कि जब एटीएम से पैसे निकलने शुरू हो जाएंगे तो बैंकों से भीड़ अपने आप कम होती चली जाएगी। शनिवार को कई एटीएम पर पैसा डाला गया, लेकिन पैसा कुछ ही घंटों में खत्म हो गया। दरअसल, बैंक शाखाओं में इतना कैश ही है जो एटीएम फुल किए जा सकें। अभी एटीएम से सौ-सौ के नोट ही निकल रहे हैं। दो हजार के मुताबिक एटीएम सेट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
सौ के नोटों का टोटा
शनिवार को अधिकतर बैंकों में सौ के नोटों का टोटा रहा। बदले में भी दो हजार रुपये के नोट दिए गए। लोगों ने कहा कि खर्चे को सौ-सौ के नोट चाहिए, लेकिन बैंक शाखाओं में इस पर असमर्थता जता दी गई। कहा कि सौ के सभी नोट बंट गए हैं।
49 करोड़ बदले
लीड बैंक मैनेजर अविनाश तांती ने बताया कि जनपद में 1,75000 बैंक खाते हैं। शनिवार को पांच सौ तीस करोड़ रुपये लोगों ने जमा किए। इनमें से 82 हजार खातों से 42 करोड़ रुपये निकाले गए। एक लाख 30 हजार लोगों ने 49 करोड़ रुपये बदले।
तीन दिन में जमा हुए डेढ़ हजार करोड़ से ज्यादा
तिथि जमा रकम निकासी बदली राशि
दस नवंबर 500 करोड़ 35 करोड़ 24 करोड़
11 नवंबर 540 करोड़ 45 करोड़ 47 करोड़
12 नवंबर 530 करोड़ 42 करोड़ 49 करोड़