फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bangladesh violence: Doctors in Meerut support the strike, will not open clinics till afternoon

बांग्लादेश हिंसा: मेरठ के बाजारों में रहा सन्नाटा, चिकित्सकों द्वारा बंद का समर्थन, दोपहर तक नहीं खोले क्लिनिक

Fri, 16 Aug 2024 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 Aug 2024 11:58 AM IST
सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में आईएमए के चिकित्सकों ने आज दोपहर एक बजे तक अपने क्लिनिक बंद रखे। इसके साथ ही बाजार भी बंद रहे।

विज्ञापन
Bangladesh violence: Doctors in Meerut support the strike, will not open clinics till afternoon
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आज मेरठ में बंद किया गया। सब व्यापारी संगठन बंद को लेकर एकजुट हुए। व्यापारियों को अन्य संगठनों का समर्थन भी मिला। शहर के डॉक्टरों ने भी एक बजे तक अपने क्लीनिक बंद रखे। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में आईएमए के चिकित्सक भी समर्थन में आ गए। शहर के सभी चिकित्सकों ने आज दोपहर एक बजे तक अपने क्लिनिक बंद रखे। इस बीच ओपीडी कार्य स्थगित रहा, लेकिन मरीजों की परेशानियों को देखते हुए सभी प्रकार आपातकालीन सेवाएं सुचारू रहीं।  

विज्ञापन

Bangladesh violence: Doctors in Meerut support the strike, will not open clinics till afternoon
मूलचंद चैरिटेबल ट्रस्ट - फोटो : अमर उजाला

शहर के बुढ़ाना गेट से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शहर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर तक पूरी तरह बंद रहे। व्यापारियों के द्वारा बुढ़ाना गेट से मौन जुलूस निकाला गया।

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को तुरंत रुकवाए। इसी उद्देश्य के साथ शहर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना विरोध प्रकट किया है।

Bangladesh violence: Doctors in Meerut support the strike, will not open clinics till afternoon
बुढ़ाना गेट पर बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा शहर के सभी व्यापारी पूरी तरह बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ है। संगठन के द्वारा जो मदद की आवश्यकता होगी वह की जाएगी।

महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि 1:00 तक बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने दिखा दिया है कि वह क्या चाहते हैं। सरकार को व्यापारियों के हित में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रुकवाना चाहिए। महामंत्री संजय जैन ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ हैं।

विज्ञापन

Bangladesh violence: Doctors in Meerut support the strike, will not open clinics till afternoon
दुकानों पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
आर्य समाज ने भी दिया समर्थन
आर्य समाज थापरनगर के प्रधान राजेश सेठी और केंद्रीय आर्य समिति के मंत्री रविंद्र सिंह ने बताया कि आर्य समाज पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ इस प्रदर्शन में सहभागी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed