{"_id":"6ade0bea8f198e222703449d","slug":"bangaali-durga-baadi-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1339558-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां लक्ष्मी की पूजा कर मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां लक्ष्मी की पूजा कर मांगी खुशहाली
विज्ञापन
बंगाली दुर्गाबाड़ी में बंगाली रीति रिवाजों से की कोजागरी लक्ष्मी पूजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति में रविवार देर रात कोजागरी लक्ष्मी पूजा श्रद्धा और पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ की गई। मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार, समाज और देश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से बंगाली समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की झलक देखने को मिली। पूजा सचिव सुब्रोतो विश्वास ने कहा कि कोजागरी लक्ष्मी पूजा बंगाली समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराने के साथ सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।
पूजा के सभी धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित अशोक भट्टाचार्य ने संपन्न कराए। समिति के अध्यक्ष अमिताभ मुखर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित पूजा में महासचिव अभय मुखर्जी, पूजा सचिव सुब्रोतो विश्वास, सह-सचिव प्रियंक चैटर्जी और सत्यजीत मुखर्जी शामिल रहे। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुब्रोतो सेन, अजय मुखर्जी और अभिनव दत्ता ने भी सहयोग किया। शुभ्रा मुखर्जी, मोहिनी मुखर्जी, दीप्ति चौधरी, दीपिका चौधरी, रीना सेन, मोयना विश्वास और पापीया सान्याल रही।