दौराला। कस्बे में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में पैदल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाली विपक्ष पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चर्चा की। इसके बाद दौराला चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले, कश्मीर की आजादी मांगने वाले, दंगा भड़काने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त देश हित में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाली विपक्ष पार्टियों पर बैन लगाने की मांग की। उन्होंने टुकड़े-टुकड़े गैंग का भी विरोध किया। इस मौके पर राधेश्याम अग्रवाल, अमन सिंह, विनोद, उपेंद्र, जितेंद्र कांबोज, कृष्ण उपाध्याय, महीपाल, शुभम, आशु, संजय, विक्रांत नागर, अशोक आदि मौजूद रहे।