{"_id":"6a8ee529baa92be13d00c9cf","slug":"baleram-school-students-won-14-medals-meerut-news-c-72-1-mct1014-158361-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालेराम स्कूल के छात्रों ने जीते 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालेराम स्कूल के छात्रों ने जीते 14 पदक
Wed, 26 Aug 2026 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में हुई क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, पांच कांस्य पदक पर जीते
विनय और कार्तिक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शामली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 24 से 26 अगस्त तक आयोजित 38वीं क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य समेत कुल 14 पदक अपने नाम किए। अंडर-17 बालक वर्ग में विनय और कार्तिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में ऋषभ और कार्तिक ने कांस्य पदक जीते। अंडर-14 बालिका वर्ग में अष्टी गौर ने दो रजत और एक कांस्य, जबकि दिव्यांशी और दक्ष ने दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में दृष्टि ने एक रजत और एक कांस्य तथा वैष्णवी ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले विनय और कार्तिक अब छह से 11 अक्तूबर तक असम में आयोजित होने वाली 38वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, एकाग्रता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य ने योग कोच धीरज कुमार के योगदान की भी सराहना की। इस दौरान शारीरिक शिक्षक नीरज सोम, पारूल चौधरी, चांदनी नेगी और संजय सैनी मौजूद रहे।