{"_id":"6aa159c8d3feb504ab0a60ef","slug":"baleram-school-athletes-won-59-medals-meerut-news-c-72-1-mct1014-159102-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालेराम विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 59 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालेराम विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 59 पदक
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में शूटिंग में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित
मुजफ्फरनगर में आयोजित क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम, विद्यालय में सम्मानित किए
36 स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य पदक जीते
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या भारती की ओर से मुजफ्फरनगर में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच से आठ सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 36 स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य समेत कुल 59 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का बुधवार को विद्यालय परिसर में स्वागत और सम्मान किया गया। अंडर-14 एयर पिस्टल बालिका वर्ग में प्रणवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल बालक वर्ग में अंश तोमर प्रथम, धैर्य प्रताप सिंह द्वितीय और अंश कुमार तृतीय रहे। ओपन साइट एयर राइफल में दीपांशु राणा ने स्वर्ण, रियान्श पाल ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में दिव्यांशी त्यागी ने एयर पिस्टल बालिका वर्ग में स्वर्ण, सिया चौहान ने एयर राइफल बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
ओपन साइट एयर राइफल बालक वर्ग में देव गुर्जर प्रथम रहे। एयर पिस्टल बालक वर्ग में उत्कर्ष चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में सागर तोमर ने ओपन साइट एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता। समर्थ प्रधान, पार्थ गोयल, कार्तिक वर्मा, ओम वैश्य, निकुंज शर्मा और याशिका सिंह ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
विज्ञापन
टीम स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन
विद्यालय की टीमों ने नौ स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। अंडर-14 एयर पिस्टल बालक, ओपन साइट बालक व बालिका, अंडर-17 एयर पिस्टल बालक, एयर राइफल बालिका, ओपन साइट राइफल बालक व बालिका तथा अंडर-19 एयर पिस्टल बालक और ओपन साइट राइफल बालक टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 एयर पिस्टल बालिका टीम ने रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। शूटिंग कोच जोनी चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों ने कई महीनों से कड़ी मेहनत की है। अब चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी नौ से 11 सितंबर तक साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में होने वाली अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे।