फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Balanced diet makes women physically stronger: Dr. Monica

महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है संतुलित आहार : डॉ. मोनिका

Thu, 21 Nov 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Balanced diet makes women physically stronger: Dr. Monica
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर माधवपुरम में वीमेंस न्यूट्रीशन एंड मेंटल हेल्थ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने की। मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका कश्यप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संतुलित आहार महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। पोषण की कमी से थकान, तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। महिलाएं अगर अपने पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो वे अपने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। समाज और परिवार को भी महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आत्म-संवेदनशीलता और सही जीवनशैली ही महिलाओं को एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन प्रदान कर सकती है। संचालन प्रो. मोनिका चौधरी ने किया। इस दौरान डॉ. एसपी राणा, डॉ. आरसी सिंह, डॉ. आवेश कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी और डॉ. ऋचा राणा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed