फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bakrid celebrated with brotherhood and enthusiasm

Meerut News: भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई बकरीद

Thu, 28 May 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bakrid celebrated with brotherhood and enthusiasm
- शांतिपूर्वक अदा हुई नमाज, पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/सरूरपुर। नगर और देहात क्षेत्र की ईदगाहों में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज के दौरान ईदगाहों में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अल्लाह तआला की बारगाह में सजदा कर अपने गुनाहों से तौबा की और देश में अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बड़े-बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सरधना कस्बे के अलावा हर्रा, खिवाई, पांचली बुजुर्ग, दमगढ़ी, करनावल, जसड़ सुल्तान नगर, रोहटा, पूठ और सलाहपुर समेत आसपास के गांवों में भी आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईदगाहों और घरों पर पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, आगा ऐनुद्दीन शाह, आरिफ उर्फ बंटी और ईओ दीपिका शुक्ला व कई गणमान्य लोग ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और गुनाहों से तौबा की दुआ मांगी। नमाज के बाद सुन्नत-ए-इब्राहीमी पर अमल करते हुए कुर्बानी दी गई। हर्रा की ईदगाह में मौलाना सलमान ने ईद की नमाज अदा कराई। कस्बा खिवाई में मौलाना जाकिर और जसड़ में मौलाना शकील की इमामत में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। गांव पांचली बुजुर्ग, जसड़ सुल्तान नगर, कस्बा करनावल समेत आसपास के गांवों में भी बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ईदगाह में अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज
परीक्षितगढ़। जामा मस्जिद के इमाम कारी अबु बकर ने ईद की नमाज अदा कराते हुए देशों में अमन चैन के लिए दुआ कराई। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगा कर ईद की बधाई दी। अकीदतमंदों ने ईदगाह पर ही नमाज अदा की। गांव इकला रसूलपुर, खानपुर, खजूरी, सौंदत, अगवानपुर, पूठी आदि गांवों में कुर्बानी की गई। इस दौरान चेयरमैन हिटलर त्यागी, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, लेखपाल विकास कुमार, कानूनगो राजेश यादव, सभासद हेम कुमार, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, अय्यूब खान, अहसान अली, जर्रार अहमद, सनावर सैफी, अफजल सैफी, अमीर अहमद, शौकत अली, प्रधान शकील सैफी, आबिद सैफी आदि ने ईद के पर्व की बधाई दी।
-----------
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया पर्व
लावड़/दौराला। ईद-उल-अजहा का पर्व क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। लावड़, दौराला और सकौती स्थित ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह बड़ी संख्या में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नमाज के दौरान इमामों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। लोगों ने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की।
----------

मवाना/फलावदा।। ईद-उल-अजहा का पर्व नगर व देहात क्षेत्र में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों अकीदतमंद सुबह मेरठ सड़क स्थित शाही ईदगाह पहुंचे और देश में अमनो-अमान के लिए अल्लाह के सजदे में सिर झुका कर दुआ मांगी। अल्लाह को सजदा कर देश में अमन चैन की दुआ की गई। मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज से लौटने के कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
मेरठ-पौड़ी मार्ग स्थित शाही ईदगाह में सुबह 7:15 बजे शहर काजी मौलाना नफीस ने नमाज अदा कराई। उन्होंने नमाज से पूर्व देश में अमनो-अमान और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों को एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया, तहसीलदार निरंकार सिंह, थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी व चेयरमैन अखिल कौशिक ने शहर काजी मौलाना नफीस समेत अनेक अकीदतमंदों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके व्यापार पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, चौ.नरेशपाल, विनोद कुमार जाटव, पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया, पूर्व वाइस चेयरमैन अमीर आजम आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं,

फलावदा में ईद उल-अजहा की नमाज मौलाना सलमान कासमी ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने विश्व शांति के लिए दुआ की। लोगों ने ईद उल अजहा के मौके पर कुर्बानी की सुन्नत को जिंदा किया। नगर के पैंठ बाजार में सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने कैंप के माध्यम से लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। उनके साथ नितिन कटारिया व सभासद मोहित तोमर, पूर्व सभासद तनवीर फरीदी आदि मौजूद थे। इस मौके पर सैयद ईसा, पूर्व चेयरमैन सैयद मेराजुद्दीन पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद, नय्यर आलम, शफीकुद्दीन, सैयद रिहान, उबेदुल गनी आदि ने लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed