फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bakrid brings excitement to the cattle market, with a large crowd of buyers.

Meerut News: बकरीद से पशु पैठ में बढ़ी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़

Mon, 18 May 2026 08:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 18 May 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Bakrid brings excitement to the cattle market, with a large crowd of buyers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के नजदीक आते ही मढियाई पशु पैठ में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को पशु बाजार में सुबह से ही खरीदारों और व्यापारियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के गांवों और कई राज्यों से पहुंचे लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरे खरीदे।

पैठ में सबसे अधिक भीड़ बकरों की दुकानों पर रही। खरीदार अच्छी नस्ल, वजन और स्वस्थ पशुओं की तलाश करते नजर आए। पशु व्यापारियों के अनुसार त्योहार नजदीक आने के साथ ही मांग बढ़ रही है, जिससे इस बार पशुओं के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। मढियाई पशु पैठ में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड, दिल्ली से भी व्यापारी पहुंचे। बाजार में कई बड़े और आकर्षक बकरे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। खरीदारी के दौरान पशुओं की कीमत और नस्ल को लेकर जमकर मोलभाव भी हुआ। पैठ संचालक हाजी बाबू खान ने बताया कि व्यापारियों और खरीदारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सोमवार को लगने वाली पैठ में भी अच्छी संख्या में खरीदार पहुंचेंगे और व्यापार में तेजी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed