फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bakiyu activists rescued the accused from the police station in Shamli district

यूपी: भाकियू ने पराली जलाने के आरोपी को थाने से छुड़ाया, जमकर हंगामा, डीएम से की ये मांग

Tue, 03 Dec 2019 11:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Dec 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bakiyu activists rescued the accused from the police station in Shamli district
जिलाधिकारी से शिकायत करते किसान - फोटो : अमर उजाला

शामली में खेत में पराली जलाने के आरोपी किसान को पकड़कर थाने लाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किसान को छुड़ा लिया। फिर तहसील दिवस में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। डीएम से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश बताकर पराली जलाने पर किसानों को पकड़ा जा रहा है, तो 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान करने संबंधी कोर्ट के आदेश पर भी पालन कराएं। 

विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी इलियास के खिलाफ हलका लेखपाल ने पराली जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने किसान इलियास को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी भाकियू कार्यकर्ताओं को लगी, जिसके बाद भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार और अन्य किसान कोतवाली पहुंच गए। किसान को गिरफ्तार करने पर नाराजगी जताई और कहा कि किसानों पर ये अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। किसान को छुड़वा लिया और कैराना तहसील दिवस में पहुंच गए। वहां डीएम से मिलकर भी किसान की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, कहा- अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों को परेशान न करें

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि जो किसान गन्ना छीलकर पत्ती जलाने का काम कर रहे हैं, तो यहां का प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। किसानों पर मुकदमे लिखे जा रहे हैं और गिरफ्तारी की जा रही हैं। भाकियू नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने की बात करने वाले अफसरों को 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान कराने के आदेश का भी पालन करना चाहिए। जिस तरह पराली जलाने पर किसानों को गिरफ्तार कर जेल में डाला जा रहा है, उसी तरह मिल मालिकों को गिरफ्तार कर अंदर करने की हिम्मत प्रशासन दिखाए। 

डीएम ने इसे गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि चार-पांच दिन में बैठकर इसमें वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान की कहीं भी गिरफ्तारी होगी तो किसान यूनियन उसका पुरजोर विरोध करेगी और हम किसी भी किसान की गिरफ्तारी नहीं होने देंगे। इस दौरान भंवर सिंह, चौधरी असजद, इमरान अहमद, आमिर अली, मुस्तफा, मुरस्लीन प्रधान, नौशाद अली और अकरम चौहान आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed