फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane price to be Rs 400 per quintal considering cost: Vinay

भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, कहा- अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों को परेशान न करें

Fri, 22 Nov 2019 02:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane price to be Rs 400 per quintal considering cost: Vinay
कलेक्ट्रेट परिसर में भाकियू का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सहारनपुर जनपद की सभी शुगर मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है, इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि लागत को देखते हुए मौजूदा पेराई सत्र के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित होना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि भाकियू ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। कहा कि जनपद की गांगनौली शुगर मिल गत वर्ष के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में सबसे पीछे चल रही है। इसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है। भाकियू किसानों की उपेक्षा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जनपद के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू 21 दिसंबर को खेती में काम आने वाले सामानों के साथ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रालोद का ऐलान- 25 नवंबर तक ठीक नहीं हुआ सिस्टम तो सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन

वहीं जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि जनपद के अधिकारी पराली और गन्ना की पत्तियां जलाने वाले किसानों को परेशान न करें। यदि ऐसा किया तो भाकियू कार्यकर्ता सभी एसडीएम के कार्यालयों में पराली एवं पत्तियों को भर देंगे। बैठक में भीम सिंह सरसावा को तहसील सदर का उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

इस दौरान रामकुमार प्रधान, अशोक कुमार, मुकेश तोमर, प्रदीप चेयरमैन, मेवाराम, जगपाल सिंह, रघुवीर सिंह, अनूप सिंह, सलीम, मणिकांत भारद्वाज, राजपाल प्रधान, नरेश स्वामी, विनोद, संजय चौधरी, शेरपाल, प्रदीप ठाकुर, मेहरबान कुरैशी, अरुण राणा आदि ने भी विचार रखे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed