फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang Dal workers created a ruckus in the police station for the arrest of the accused and the recovery of the girl student.

आरोपियों की गिरफ्तारी और छात्रा की बरामदगी के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा

Mon, 04 Oct 2021 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers created a ruckus in the police station for the arrest of the accused and the recovery of the girl student.
आरोपियों की गिरफ्तारी और छात्रा की बरामदगी के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। करीब दो सप्ताह पूर्व छात्रा को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा उसे बाइक पर लेकर फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी व छात्रा की बरामदगी के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर में जुलूस निकाला तथा थाने में धरना दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया।
21 सितंबर की दोपहर मवाना मार्ग पर मत्स्य पालन के समीप तीन युवक एक छात्रा को जबरन ईख के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मवाना मार्ग से गुजर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक लाखन पोसवाल ने छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनीं तो वह ईख के खेत में पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीन युवकों ने एक छात्रा को दबोच रखा था। विरोध करने पर दो युवक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। जबकि लाखन पोसवाल ने एक युवक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया था।
विज्ञापन

लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी दो युवक व छात्रा बरामद नहीं हो सकी है। इस पर बजरंग दल के जिला संयोजक लाखन पोसवाल के नेतृत्व में रविवार को नगर के आसिफाबाद तिराहे पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पुलिस के प्रति रोष व्याप्त करते हुए नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद कार्यकर्ता थाने में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उन्होंने फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और छात्रा की बरामदगी की मांग की। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर व देहात में बेसहारा गोवंशों को गोतस्कर उठाकर गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने गोकशी की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मोहसिन खान ने जल्द से जल्द फरार युवकों व छात्रा को बरामद करने का आश्वासन दिया। फरार युवकों के घर दबिश दी जा रही है। छात्रा की किसी को भी कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed