फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang Dal creates ruckus alleging wrongdoings in restaurant

Meerut News: रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियों का आरोप लगाते हुए बजरंग दल का हंगामा

Thu, 18 May 2023 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal creates ruckus alleging wrongdoings in restaurant
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक शास्त्रीनगर में एक रेस्टोरेंट पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां पर गलत गतिविधियां चलती है। ऐसे में रेस्टोरेंट को बंद किया जाना चाहिए। पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को यहां से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह धर्म प्रसार प्रमुख अश्वनी गुप्ता को कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक स्थित एक रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर अश्वनी गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। वहां मौजूद युवक-युवतियां भाग निकले। इसकी सूचना पाकर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। अश्वनी गुप्ता ने बताया कि यहां दीवारों पर अश्लील स्लोगन लिखे गए हैं। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के पास से अश्लील सामग्री मिली है। पुलिस ने मौके पर मौजूद चार युवकों को हिरासत में लिया है। नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed