फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang Dal creates ruckus after finding remains of protected animal

Meerut News: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल का हंगामा

Sat, 11 Oct 2025 09:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal creates ruckus after finding remains of protected animal
सरधना। ​खिर्वा जलालपुर के जंगल में संर​क्षित पशु की हत्या के बाद मौजूद ्ग्रामीण। संवाद
खिर्वा जलालपुर के बाग में अवशेष व खून मिला, आरोपियों की गिफ्तारी को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

एसपी देहात ने कार्रवाई का भरोसा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर के बाग में संरक्षित पशु के अवशेष व खून मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे एसपी देहात व सीओ सरधना ने दो दिन के अंदर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। जिस पर लोग शांत हुए।
शनिवार को खिर्वा जलालपुर गांव के जंगल में किसान अपने खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाग में भारी मात्रा में संरक्षित पशु के अवशेष और खून पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीण व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण आला अधिकारियों को मौके पर ही बुलाने मांग पर अड़ गए। इसके बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार व सीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत किया। बजरंगदल के कार्यकर्ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया। कहा कि यदि दो दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर लगाए आरोप

सरधना। संरक्षित पशु की हत्या के मामले दौराला गंगनहर पुल चौकी प्रभारी अतुल कुमार को लोगों के विरोध का सामना करना पडा। आक्रोशित लोगों ने चौकी प्रभारी पर सांठगाठ के गंभीर आरोप लगाए हैै। आरोप है कि चौकी पर दिनभर दलाल रहते है। बड़े पैमाने पर चौकी पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। जिस कारण लोगों में भारी विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed