फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bahsuma resounds with chants of 'Jai Khatu Shyam'; Nishan Yatra taken out with great fanfare.

Meerut News: खाटू श्याम के जयकारों से गूंजा बहसूमा, धूमधाम से निकली निशान यात्रा

Sun, 05 Jul 2026 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Bahsuma resounds with chants of 'Jai Khatu Shyam'; Nishan Yatra taken out with great fanfare.
बहसूमा। खाटू श्याम जी बाबा की निशाना यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के बीच निशान लेकर नगर का भ्रमण किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
निशान यात्रा श्री शिव दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मंगल बाजार, चोखट्टा, छिप्पी वाला और चैनपुरा मोहल्ले से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में सजी बाबा श्याम की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भक्त भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला गुर्जरों वाले में आदेश नागर के आवास पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यहां सभासद वीरेंद्र नागर, श्यामपाल चपराना और जोगेंद्र विधूड़ी, पिंटू पोसवाल सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रबंधक लोकेश सिंघल ने बताया कि सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शिव दुर्गा मंदिर भक्ति मार्ग यू ट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। इस दौरान विपिन माहेश्वरी, रामावतार शर्मा, रविशंकर कौशिक, शुभम माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बहसूमा। खाटू श्याम जी बाबा की निशाना यात्रा

बहसूमा। खाटू श्याम जी बाबा की निशाना यात्रा

बहसूमा। खाटू श्याम जी बाबा की निशाना यात्रा

बहसूमा। खाटू श्याम जी बाबा की निशाना यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed