फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bagpat police is search for the accused after Firing was on Bhim Army block president

यूपी: आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को मारी थी गोली

Wed, 17 Apr 2019 07:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bagpat police is search for the accused after Firing was on Bhim Army block president
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे - फोटो : अमर उजाला

बागपत के हसनपुर मसूरी गांव में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपियों के नजदीकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं घटना के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घायल का जीटीबी अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


भीम आर्मी के खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र जाटव निवासी हसनपुर मसूरी को मंगलवार की सुबह आठ बजे पुरानी रंजिश के चलते उस समय पांच युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था जब वे घर के बाहर बैठे हुए थे। सीसीटीवी कैमरे में गोली मारते हुए पांच युवक कैद हो गए थे। घायल के बेटे ने कपिल पुत्र जयपाल, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र राजेंद्र, गौरव उर्फ लड्डू पुत्र जयप्रकाश, रोहित पुत्र आनंद गुर्जर, हरेंद्र पुत्र जगदीश निवासी नूरपुर मुजबिदा एवं जयराम पुत्र लिच्छी गुर्जर, हसनपुर मसूरी के ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन पुत्र राजू उर्फ राजकुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पूछताछ के लिए उनके नजदीकियों को हिरासत में लिया गया है हालांकि अभी तक एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। नूरपुर मुजबिदा गांव के युवकों से उनका विवाद चला है। आंबेडकर जयंती पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed