{"_id":"635a4c3719a5463a89194082","slug":"baghpat-young-man-stunts-by-stopping-six-bikes-by-tying-rope-in-both-hands-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : दोनों हाथों में रस्सी बांधकर युवक ने छह बाइकों को रोका, खूब वायरल हो रहा स्टंटबाजी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : दोनों हाथों में रस्सी बांधकर युवक ने छह बाइकों को रोका, खूब वायरल हो रहा स्टंटबाजी का मामला
Thu, 27 Oct 2022 02:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:45 PM IST
सार
बागपत में एक युवक के दोनों हाथों से छह बाइकों को रोकने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां दोघट थानाक्षेत्र में खाली पड़े खेत में युवक छह बाइकों को दम लगाकर रोकते हुए स्टंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
bike stunts
- फोटो : amr ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में इन दिनों एक युवक के छह बाइकों को रोकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथों में रस्सी बांधकर छह बाइकों को एकसाथ रोकने का प्रयास कर रहा है। हालांकि वीडियो पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो दोघट क्षेत्र के मिलाना गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोघट थानाक्षेत्र के मिलाना गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने दोनों बाजुओं में कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहा है। युवक ने अपने दोनों हाथों में रस्सियां बांधी हुई हैं। इन रस्सियों से तीन तीन बाइक बंधी हई हैं। इसके बाद छह बाइकें स्टार्ट होती हैं और युवक अपने दोनों हाथों से इन बाइकों को पूरी ताकत से रोकते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat : पति को पुलिस पकड़कर ले गईए सदमे से पत्नी की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
यह वीडियो दोघट थाना क्षेत्र के मिलाना गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक खाली पड़े खेत में 3-3 बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक जिसके दोनों हाथों में रस्सी बंधी हैं, वह दम लगाकर एक साथ छह बाईकों को रोकता नजर आ रहा है। कुछ युवक हाथ में मोबाइल लेकर बाइक रोकने वाले युवक की वीडियो बना रहे हैं और युवक का हौसला बढ़ा रहे हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।