{"_id":"65f2de6ff655e16c590a299a","slug":"baghpat-young-man-died-due-to-drowning-in-a-pond-got-marriage-two-days-back-villagers-created-rucku-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: तालाब में डूबने से युवक की मौत, दो दिन पहले हुई थी शादी, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: तालाब में डूबने से युवक की मौत, दो दिन पहले हुई थी शादी, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Thu, 14 Mar 2024 04:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में रटौल थानाक्षेत्र में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
रटौल थानाक्षेत्र के गौना गांव में रिंकू(28) पुत्र राजबीर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान की भूमि में अवैध रूप से तालाब बना दिया गया है। इससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। आज हुए हादसे में दो परिवार उजाड़ दिए। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन