फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat will be given the sixth Arjuna Award, will be honored in Rashtrapati Bhavan

यूपी: बागपत को आज मिलेगा छठा अर्जुन अवार्ड, पैरा एथलीट अंकुर धामा को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

Tue, 25 Sep 2018 10:12 AM IST
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 25 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Baghpat will be given the sixth Arjuna Award, will be honored in Rashtrapati Bhavan
अंकुर धामा - फोटो : अमर उजाला

अपराध से थर्रा रहे बागपत के खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैरा एथलीट अंकुर धामा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगे। बागपत के हिस्से में यह छठी कामयाबी होगी। चार पहलवानों के अलावा निशानेबाज विवेक सिंह और अब अंकुर धामा ने जिले को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन

मामूली बातों पर आपा खोने वाले युवाओं के लिए दृष्टिहीन अंकुर ने मील का पत्थर रख दिया है। खेकड़ा के लाड़ले खिलाड़ी अंकुर धामा ने यह साबित कर दिखाया है कि हर मुश्किल आसान हो जाती है।  किसी भी खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवार्ड पाना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। बागपत के छह खिलाड़ियों के हिस्से में यह कामयाबी आई है। पश्चिम में बागपत अकेला ऐसा जनपद है, जिसके छह खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन में यह गौरव हासिल कर चुके हैं। 

अंकुर धामा बना अर्जुन 
पैरा एथलीट अंकुर धामा ने अर्जुन अवार्ड जीतकर जिले को छठा अर्जुन अवार्ड दिलाया है। बचपन में ही आंखों की रोशनी गंवाने वाले अंकुर ने पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लिया। साल 2014 के एशियाई खेलों में दमदार खेलों का प्रदर्शन कर पदक जीते। इस बार भी अंकुर इन खेलों में भाग लेने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में आज बागपत के दो खिलाड़ी 

राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को बागपत के दो खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। अंकुर धामा के अलावा अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर भी मौजूद होंगे। मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी की चयन समिति के सदस्य होने के चलते उन्हें भी बुलावा मिला है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed