{"_id":"6074691e8ebc3e590a0055d6","slug":"baghpat-two-arrested-with-illegal-liquor-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 12 Apr 2021 09:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
baghpat police
- फोटो : amar ujala
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने कार सवार दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनमें से एक टीम को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। हालांकि बाद में उसको दबोच लिया गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक सरिता रानी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा पर अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहीं थी। एक कार की तलाशी के दौरान 25 पेटी शराब पकड़ी गई। कार सवार दोनों लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
इनमें से एक व्यक्ति टीम को चमका देकर भाग खड़ा हुआ, हालांकि उसके पकड़ लिया गया। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन